आरंग :- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2080 के स्वागोत्सव में समूचे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध धर्मनगरी आरंग में गौरवमय भव्य विशाल शोभायात्रा के तैयारी बड़े जोरे से की जा रही है। उसी तारतम्य में दिनांक 10 मार्च 2023 को नगर के सर्व हिंदू समाज द्वारा बैठक आहूत की गई। जिसमें नगर के आगामी हिंदू नववर्ष स्वागोत्सव विशाल शोभायात्रा की पूर्ण कार्ययोजना को लेकर चर्चा किया गया एवं तिथि घोषण की गयी चूँकि नववर्ष इस बार 22 मार्च दिन बुधवार को है इस लिए शोभायात्रा की तिथि 26 मार्च दिन रविवार को तय किया गया बता दे इस वर्ष छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं बस्तर की ख़ास संस्कृति का प्रदर्शन भी रहेगा। इस कार्ययोजना बैठक में नगर के समस्त हिंदू जन एवं युवा उपस्थित रहे बता दे नगर में अभी से ही नववर्ष स्वागोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
