महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बालोद / हाशिम कुरैशी

दल्ली राजहरा :-  सम्यक बौद्ध महिला मंडल के तत्वाधान में अंबेडकर मेमोरियल भवन में संध्या 5:00 बजे महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष हेमंत कांडे,सम्यक बौद्ध महासभा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं समाज के कोषाध्यक्ष दिलीप सुखदेवे ने संबोधित किया।

महिलाओं में शिक्षा की ज्योति जलाने वाली महान समाज सुधारक, देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाली सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर समाज के द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर 256 कॉलोनी दल्ली राजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति जो असहाय वृद्धजनों को प्रतिदिन निशुल्क एक समय का भोजन प्रदान करती है। उस संस्था को महिला बौद्ध महिला मंडल द्वारा 3000 रुपये की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मंच संचालन महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती चंद्र रेखा नंदेश्वर एवं आभार प्रदर्शन सचिव जोत्सना मेश्राम ने किया । इस अवसर पर ओमप्रकाश रामटेके ,अनूप खोब्रागड़े, सुरेंद्र कुमार मेश्राम, गौतम रामटेके,सत्यनारायण रामटेके ,रोशन पाटील, रिखीराम मोडघरे, संतोष देवांगन ,नरेंद्र डोंगरे,नरोत्तम लाल मेश्राम,श्रीमती सावित्री रामटेके , ज्ञानेश्वरी खोब्रागड़े, भूमिका पाटिल, कौशल्या बन्सोडे, सीमा रामटेके,कविता रामटेके ,लता बोरकर ,निर्मला भगत ,पूर्णिमा रंगारी ,अनीता उके, लता सावलकर ,प्रतिमा बोरकर, जयश्री मेश्राम ,सीता गोंडाने, जयलता उके,सीता मेश्राम, निर्मला शुक्ला,उषा मेश्राम एवं बौद्ध उपासक उपाशीकाये उपस्थित थी।