
शिक्षा विभाग के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन, 30 नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों के मरम्मत, अद्योसंरचना के कार्य आगामी शिक्षा सत्र के पहले पूर्ण कराने पुनः संचालित बंद स्कूलों का संचालन, बंद स्कूलों की पढ़ाई शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों को जिला मुख्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जोड़़ने के निर्देश दिए।पोटाकेबिनों में साफ-सफाई, गुणवत्तायुक्त भोजन, स्वास्थ्य जांच सहित बच्चों के समुचित देख
भाल करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के समुचित क्रियान्वयन कुपोषण में कमी लाने, स्वीकृत नवीन भवन आंगनबाड़ी को समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्ती सुनिश्चित कराने, रेडी टू ईट का वितरण गर्म भोजन सहित पोषण आहार प्रदाय के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत हितग्राहियों को प्रशासन द्वारा दी गई सहयोग आर्थिक मदद अतंरजातीय विवाह प्रकरण के आवेदन सहित आय-व्यय का समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सदस्य सड़क सुरक्षा समितति के समीक्षा के दौरान वर्ष 2021-22 एवं 2023 में सड़क दुर्घटना एवं सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या, सड़क दुर्घटना को रोकने आवश्यक पहल करने दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर बोर्ड लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित कराने सहित यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने स्कूल कॉलजों में कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूकता करने के लिए टीम भावना से मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम में ट्रेफिक पुलिस का व्यवस्था करने नए मोटरसाईकिल क्रेता को मोटरसाईकिल के साथ अनिवार्य रूप से हेमलेट खरीदने डीलर्स को निर्देश देने को कहा। वहीं यात्री बसों, सवारी गाड़ी सहित अन्य वाहनों को फिटनेस जांच लाईसेंस एवं सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद के बैठक में 2023-24 के लिए तैयार कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। जिसमें कृषि एवं आनुशांगिक गतिविधियों सहित कौशल विकास को बढ़ावा देने, स्थानीय जरूरतों के अनुुरूप विकास कार्यों सहित मूल भूत सुविधाओं की सुलभता, गंगालूर क्षेत्र में लाल पानी की समस्या को गंभीरता लेते हुऐ वाटर प्यूरीफाई लगाने सहित अन्य पहल कर लाल पानी की समस्या को प्राथमिकता के साथ निजात दिलाने आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।
जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने डाक्टरों की नियुक्ति, एम्बुलेंस की पहुंच सुदूर क्षेत्रों में सुनिश्चित करने को कहा। क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने बस्तर सांसद दीपक बैज को जिले में विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सुदूर पंचायतों में कार्य की जा रही है। जिससे जिला प्रशासन के अधिकारी एवं मैदानी अमला द्वारा योजनाओं को सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के विकास हेतु कार्य योजना और आगामी वर्षो में प्राथमिकता तय कर सुदूर अंचलों में प्रशाासन की पहुंच सुनिश्चित कराने की बात कही, बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष बीजापुर बेनहूर रावतिया सहित जिला पंचायत के सदस्यगण, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण सहित डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थि थे।
