भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा के द्वारा आम जनता के जमा पूंजी को अदानी के शेयर में निवेश करने के विरोध में कांग्रेसजनों के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।

सुनिल नामदेव

बेमेतरा:- आज बेमेतरा जिला मुख्यालय के स्टेट बैंक के सामने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बंशी पटेल जी के निर्देशानुसार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के नेतत्व में आज सुबह 11:30 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं,केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा में आम जनता के जमा पूंजी को अडानी बंधुओ के शेयर निवेश कर अडानी की डूबती नैय्या को बचाने के लिए आम जनता की जमा पूंजी को डूबाने की कुचक्र के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया,
जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल हुए।