श्री श्री लक्ष्मीनारायण व महाकालेश्वर मन्दिर में हुआ फूलों की होली का आयोजन।

प्रतापपुर :- विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत 8 किलोमीटर ग्राम मसगा में श्री श्री लक्ष्मीनारायण व महाकालेश्वर मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ फूलो की होली का आयोजन किया गया। फूलों की होली की शुरुआत से पूर्व भगवान श्री श्री लक्ष्मी नारायण व महाकालेश्वर की आरती करते हुए उनके चरणों में फूलों की बारिश की गई। अम्बिकापुर से आये कलाकारों ने संगीत की धुन पर भक्तिमय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास व दूर दराज से श्रद्धालुओं के रुप में पहुंचे बच्चे, युवा, महिला व वरिष्ठजन भक्ति रस में झूमते नजर आए। सभी लोगों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर फूल बरसाए। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य व सेक्टर प्रभारी शिवकुमार जायसवाल ने कहा कि यह मंदिर पूरे सरगुजा अंचल में एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान श्री श्री लक्ष्मी नारायण व महाकालेश्वर विराजमान हैं। वहीं मंदिर समिति के सदस्य व छत्तीसगढ़ दिव्यांग संघ के अध्यक्ष सुमंत प्रजापति ने बताया कि यहां हर साल होली के त्योहार के बाद फूलों की होली खेली जाती है यहां जो श्रद्धालु पूरे विश्वास के साथ अपनी मनोकामना लेकर आते हैं वह अवश्य पूरी होती है। आयोजन में मंदिर के मुख्य संरक्षक दिलबोध श्याम, मंदिर समिति सदस्य अशोक जायसवाल, रितेश यादव, मोहन भोये, राजकुमार आयम, सनत प्रजापति, तुपेश्वर राजवाड़े, श्रीकांत प्रजापति, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, जैकी जायसवाल, सूरज जायसवाल, तुलसी दास, श्रवण सोनी, विनोद जायसवाल, अलखनिरंजन, पारस जायसवाल, रवि जायसवाल, देवनाथ राजवाड़े, श्रवण जायसवाल, विजय जायसवाल, पप्पू यादव, विकास जायसवाल, राहुल जायसवाल, गौरव जायसवाल, गुलाब मोहन तिवारी, राजाराम राजवाड़े, सावित्री देवी, देवकुमारी, उर्मिला देवी, विमला देवी, कमल देवी, प्रमिला तिर्की, रामकुमारी, ममता जायसवाल, सावित्री जायसवाल, हरिहर जायसवाल, आकाश जायसवाल, रामप्रताप सिंह, राजबली व अन्य उपस्थित रहे।