एकता, भाईचारा, एवं गले लगाने का प्रतीक होली का त्योहार।

प्रतापपुर :- होली के दूसरे दिन प्रतापपुर के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ग्राम गोवर्धनपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए खड़े ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने गले लगाकर होली की बधाई देते हुए मिठाई भेंट की। इसके उपरांत कुमार सिंह देव व वहां मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर जमकर होली खेली। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पहुंचे गांव के बच्चों ने भी होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कुमार सिंह देव ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भेदभाव मिटाकर एक दूसरे को गले लगाने का त्यौहार है आज जो आप लोगों में एकता दिखाई दे रही है उसे ऐसे ही सदैव बनाए रखें। कुमार ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं जिनका आम लोगों को सीधा फायदा पहुंचा है, सबकी आय बढ़ी है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ में चारों ओर अनेक विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं। होली मिलन समारोह में ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, धनंजय कुशवाहा, सेक्टर प्रभारी राम विकास पटेल, देव कुमार पांडेय, नेहरू पटेल, प्रवेश पटेल, जीतू यादव, इंद्रदेव पांडेय, विश्वजीत, उदय वर्मा, राजकुमार, बाबूलाल यादव, मुरली पटेल व अन्य शामिल रहे।