तहसीलदार को हटाने की मांग पर प्रभारी मंत्री ने कहा जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

राजिम। आज गुरुवार को अधिवक्ता संघ तहसीलदार पेखन टोंडरे को तहसील राजिम से हटाए जाने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे और जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव, सचिव अनुशासन साहू, टीकम साहू, संतोष पुरी गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराया और शिकायत पर उचित करवाई करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने तुरंत गरियाबंद जिला कलेक्टर से बात की। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता संघ राजिम के द्वारा 22 फरवरी को तहसीलदार राजिम पेखन टोंडरे को भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार एवं अन्य कारणों के चलते पद से हटाने के मांग के संबंध में कलेक्टर गरियाबंद को अनुविभागीय अधिकारी राजिम के माध्यम से आवेदन दिया था एवं एक दिवसीय सांकेतिक न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसीलदार को हटाने का मांग अधिवक्ता संघ ने किया था लेकिन आज तक कलेक्टर गरियाबंद के द्वारा आवेदन पर कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया है। जिस कारण अधिवक्ता संघ बाध्य होकर 3 मार्च से राजिम अनुविभाग के सभी राजस्व न्यायालय में उपस्थित न होकर अपने-अपने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर लगातार विरोध एवं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बावजूद इसके कलेक्टर के द्वारा तहसीलदार के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिसके कारण अधिवक्ता संघ एवं आम जनता में रोष है। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से शीघ्र तहसीलदार को राजिम तहसील से हटाने की मांग की है। फरियादियों का काम नहीं होने से हो रहे वापस बताना जरूरी है कि इधर तहसीलदार को हटाने अधिवक्ता संघ पिछले 7 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके चलते फरियादियों के काम नहीं हो रहे हैं लोग पेशी में जरूर आ रहे हैं लेकिन उस पर डिबेट करने वाले वकील के नहीं होने के चलते तारीखें बढ़ा दी जा रही है और किसान वापस लौट रहे हैं। चूंकि राजिम तहसील का क्षेत्र विस्तृत है। बड़ी संख्या में किसानों का आना जाना लगा रहता है। विरोध में वकील कर चुके हैं बाइक रैली गत दिनों अपनी मांग मनवाने के लिए अधिवक्ता संघ ने बाइक रैली भी निकाली थी यह रैली राजिम नगर का भ्रमण किया। अनुविभागीय अधिकारी राजिम  को कलेक्टर के नाम पर लगातार आवेदन देते जा रहे हैं पर कार्यवाही नहीं होते दे आज वकीलों का प्रतिनिधिमंडल सीधे प्रभारी मंत्री के पास पहुंच कर अपनी बात रखें हैं उन्होंने आश्वस्त किया है।