देवभोग में संपन्न होगा भाजपा का बूथ सशक्तिकरण प्रशिक्षण, शामिल होंगे अशोक बजाज।

गोहरापदर :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा बिन्द्रानवागढ़ का बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला आज देवभोग के भाजपा कार्यालय में संपन्न होगी। जिसकी जानकारी गोहरापदर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने दीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन ने आने वाले 17 मार्च से 26 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम निर्धारित किया है।जिसे लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।यह एक दिवसीय कार्यशाला देवभोग के भाजपा कार्यालय में दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी।भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ पूर्व  प्रदेशाध्यक्ष दिग्गज नेता अशोक बजाज सभी कार्यकर्ताओं को आगामी बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए प्रशिक्षण देंगे, जिसमें विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी विशेष रुप से उपस्थिति रहेंगे। इस कार्यशाला में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के 6 मंडलो के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यशाला में सम्मिलित होने की अपील की।