
गरियाबंद :- मुख्याल स्थित गौरी शंकर मंदिर में आगामी मंगलवार दिनांक 07 मार्च को पूर्णिमा के दिन भगवान के अभिषेक व हवन पूजन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में ही प्रसाद के रूप में सुबह 10.30 बजे से भभूति एवं रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों से सभी भक्तजन मंगलवार को सुबह मंदिर पहुँचकर कर प्रसाद के रूप के रुद्राक्ष व भभुती प्राप्त कर सकते है।
