सड़क और पुल पुलिया निर्माण में विभाग व ठेकेदार कर रहा है
गुणवत्ता की अनदेखी
फूलझर और धुरसा के बीच पुलिया निर्माण में16एमएम के जगह किया गया है 12एमएम राड का इस्तेमाल
परमेश्वर कुमार साहू ,6 मार्च 2021
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़कों व पुल पुलिया निर्माण में विभाग व ठेकेदार जमकर मनमानी कर रहे है।जिसके कारण आम नागरिकों को सस्ती व ज्यादा दिन तक न चलने वाली सड़क और पुल पुलिया मिल रहा है।विभाग व ठेकेदार सड़क और पुल पुलिया निर्माण में गुणवत्ता की पूरी अनदेखी कर घटिया निर्माण करने में लगे है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुरमुरा से जमाही तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जंहा पुल निर्माण में विभाग और ठेकेदार सारे नियमो को नजरअंदाज कर पुलिया निर्माण में 16एमएम राड के जगह 10 और 12 एमएम राड़ इस्तेमाल किया गया।जबकि यह मार्ग पांडुका से फिगेश्वर ,छुरा व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी धाम को जोड़ता है।जिसके कारण ओवरलोड वाहनों का हमेशा आवागमन होता है।जिसके कारण पुल पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़ा हो रहा है और विभाग के इंजीनियर रवि देवांगन स्टीमेट के तहत उक्त पुलिया में राड उपयोग होने की बात कह रहा है।वहीं विभाग के इस कार्य से फुलझर और धुरसा के ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।नागरिकों का कहना है कि मुख्य मार्ग में स्टीमेट के तहत राड का उपयोग नहीं किया जा रहा है।जिसके कारण पुलिया जल्दी टूट जाएगा।
