किरंदुल /रणवीर सिंह चौहन
किरंदुल- लोह नगरी किरन्दुल के बंगाली कैम्प क्षेत्र में स्थित एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्थानांतरण कड़मपाल में किये जाने की सूचना मिलते ही उसके विरोध में बुधवार को किरंदुल के नगरवासियों के साथ किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय , एवं कोड़ेनार ग्राम पंचायत की सरपंच मीना मांडवी के नेतृत्व में सभी पार्षद एवं नगर की जनता ने किरंदुल के एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कडमपाल स्थानांतरण किये जाने के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुऐ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किरंदुल मार्ग में बैठकर धरना दिया।
किरन्दुल नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय एवम कोडेनार ग्राम पंचायत की सरपंच मीना मण्डावी ने कहा कि उक्त स्थल पर पिछले कई दशकों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।शासन को इस स्वास्थ्य केंद्र को यथावत यहीं रहने देना चाहिए।
