मगरलोड :- शासकीय प्राथमिक शाला बुड़ेनी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त प्रधान पाठक पी.आर. साहू, विशिष्ट अतिथि बीआरसी धीरज देवांगन, सरपंच संगीता ध्रुव, अध्यक्षता पुनू राम देवांगन के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्र.पा. पुनाराम को 62 वर्ष पूर्ण करने पर प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हायर सेकेंडरी स्कूल बुड़ेनी एवं संकुल केंद्र बुड़ेनी की ओर से विदाई दी गई। गौरतलब है कि साहू 15 वर्षों से बुड़ेनी में कार्यरत रहे थे। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवांगन ने अभिनंदन पत्र वाचन कर कहा कि एक शिक्षक की सबसे बड़ी पुंजी अभिभावक, ग्रामवासियों एवं विधार्थियों से प्राप्त सम्मान है। कार्यक्रम में विदाई देने उमड़ी जनमानस साहू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के वास्तविकता को बयां करता हैं।प्राथमिक शाला बुड़ेनी के प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक रूपेश सोनी ने अपने स्टाफ़ के साथ अभिनंदन पत्र अपने कर कमलों से भेंट किया। इस कार्यक्रम का संयोजक रहे प्र.पा. रूपेश सोनी ने बताया कि विगत 15 साल से साहू सर के साथ एक परिवार की तरह सभी को स्नेहिल और आनंदमय वातावरण में कार्य करना हमारे लिए यादगार पल था। हमारे पिता तुल्य एक आर्दश शिक्षक के रूप में सदैव हमारे दिल में रहेंगे। पी.आर.साहू के साथ 15 वर्षों से कार्यरत शिक्षक लोचन सिन्हा , वंदना साहू, स्वाति सोनी, पिंकी पटेल ने श्री साहू के साथ बिताये पलों को याद करते हुए अविस्मरणीय पल बताया।स्कूल बुड़ेनी प्राचार्य पाटकर ने साहू के कार्यकाल को चिरस्थायी बताते हुए बताया सर के साथ काम करने में बहुत आनंद आया हर माहौल को खुशनुमा बना देते थे। मिडिल प्रधान पाठक कुंती महिलवार व मयाराम महिलवार ने कहा कि पी आर साहू सर हमारे लिए अच्छे सलाहकार, कुशल मार्गदर्शक थे। ग्रामीण अध्यक्ष संतोष पटेल एवं शाला समिति के अध्यक्ष पुनूराम ने कहा कि साहू जी का जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय है। प्र. पाठक कोमल साहू, व्याख्याता राजू साहू, शिक्षक एवं शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर ने साहू के साथ बिताये लम्हों एवं संस्मरणों को साझा किया। सीआरसी भागीरथी सोनकर ने भी उद्बोधन दिया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विदाई कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंच संचालन प्रनेश मानिकपुरी ने किया। संकुल केंद्र के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की ओर से अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल भेंट कर साहू का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्र.पा. ने अपने शिक्षकीय जीवन यात्रा में सहयोग देने के लिये सबके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। बड़ी संख्या में शिक्षक, विधार्थी एवं पालकों ने बैंड-बाजे के साथ गृह निवास चन्द्रसूर तक विदाई देने पहुंचे थे। आभार बुड़ेनी संकुल समन्वय रूपेश कुमार सोनी के किया। इस अवसर पर संकुल केंद्र बुड़ेनी के सभी व्याख्याता, शिक्षक, शिक्षिकाएं, सरपंच संगीता ध्रुव, गोकुल साहू उपसरपंच , पंच प्रहलाद निषाद, संतोष पटेल, अध्यक्ष पुनूराम देवांगन, पिंकुराम साहू, शांतिलालसाहू, सीमा जोशी, लोकेश साहू, रेखा यादव सहित सभी सदस्य, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहें।
