मानस मंच पाठशाला और रामचरित मानस अनमोल शिक्षा शास्त्र-डाॅ देवदास।

पांडुका :- छत्तीसगढ़ राज्य के गाँव गाँव में हर वर्ष राज्य स्तरीय मानस गान महोत्सव मनाया जाता है। जिसमें हर मानस मंच एक पाठशाला के समान है,और श्रीराम चरित मानस जनमानस के लिए एक अनमोल शिक्षा शास्त्र के समान है। जहाँ सभी लोग जिज्ञासु विद्यार्थी की तरह आस्था और विश्वास के साथ मानस के माध्यम से जीवन जीने की कला सीखते हैं।जो व्यक्ति ,परिवार, समाज देश और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए आवश्यक है। ताकि अपनी संस्कृति की सुरक्षा हो और आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिले। इन्हीं महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन भी ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। संयोग से इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला राजिम के भव्य मंच में यह आयोजन संपन्न हुआ ।जिसमें हमारे गरियाबंद जिला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त उदबोधन मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद छत्तीसगढ़ के संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाध्यापक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने समापन दिवस पर की। कार्यक्रम में जिला मानस संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चन्द्राकर और संरक्षक खोवालाल शर्मा को देवदास ने अपनी अनमोल कृति अंतर्राष्ट्रीय संत महर्षि जन्मभूमि पाण्डुका मंच में भेंट की। उक्त संदर्भ में बताना चाहेंगे कि गरियाबंद जिला के कुरुद ग्राम में विगत 23 वर्षों से मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस वर्ष विभिन्न जिलों से 24 मानस मंडलियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हरिकेष मंगलम मानस मंडली बागबाहरा प्रथम, चंचल मानस मंडली टोनाटार बलौदाबाजार द्वितीय, कोशियारी मानस मंडली खैरागढ तृतीय, हरिओम मानस मंडली गोड़री राजनांदगांव चतुर्थ, गुरु गीता मानस मंडली नरहरपुर बस्तर पंचम स्थान प्राप्त किया। उसी प्रकार महिला वर्ग में तुलसी के संदेश महिला मानस मंडली बोरेन्दा दुर्ग प्रथम, सुरुचि महिला मानस मंडली डांडेसरा बालोद द्वितीय, रत्नावली मानस मंडली भैंसाकट्टा तृतीय, मंगल माधुर्य मानस मंडली गुरामी चतुर्थ और जय माँ मनकेसरी मानस मंडली टांहकापार पंचम स्थान पर रही। ऐसे ही बालिका वर्ग में श्रद्धा सुमन बालिका मानस मंडली पचपेडी़ धमतरी प्रथम एवं जय परमेश्वरी मानस मंडली कोटेरा द्वितीय स्थान प्राप्त की । समारोह को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत कुरुद के सरपंच लुमेश दीवान, प्रहलाद साहू उपसरपंच एवं समस्त पंचगण, आयोजन समिति अध्यक्ष कोमल ध्रुव, उपाध्यक्ष लीलाराम साहू, सचिव नेतराम साहू, सह सचिव प्रेमलाल आचार्य, कोषाध्यक्ष ठाकुर राम, संरक्षक हेमलाल, बिसन लाल, हुकुम साहू , विभिन्न संस्था, एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का सफल संचालन डोमार सिंह साहू, कोषाध्यक्ष जिला मानस संघ, रोशन सिंह ध्रुव और आनंद कुमार साहू ने किया।