2 अप्रैल से क्षेत्र के गांव में होंगे राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन।

राजिम :-  अंचल के गांव में राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन आगामी 2 अप्रैल से करने के लिए शहर के मेला ग्राउंड में मंगलवार को दोपहर 12:00 बैठक हुई। जिसमें चौबेबांधा, बासिन, हसदा नंबर दो, बेलटुकरी के आयोजक रामायण मंडली इकट्ठा हुए और होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां हेतु बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा की गई। बेलटुकरी के सावंत साहू, भरत साहू, तुकाराम तारक बासीन के पुरषोत्तम धीवर, हसदा नंबर दो के कुलदीप सेन, चौबेबांधा की संतोष सोनकर, नरेश पाल, चमन साहू, गणेश साहू, हरक श्रीवास, बिसहत साहू, लीलाराम साहू ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन राज्य स्तरीय होगा जिसमें राज्य के ख्याति प्राप्त मानस मंडली को आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक प्रस्तुति देने वाले मानस मंडली को संतवाना राशि के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें पुरुष महिला एवं बालिका मानस मंडली सम्मिलित होंगे प्रत्येक मानस मंडली के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित होगा जिसके दौरान वह अपनी प्रस्तुतियां प्रदान करेगी। 2 अप्रैल रविवार, 3 अप्रैल सोमवार एवं 4 अप्रैल मंगलवार को मानस मंडली अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि इन चारों गांव के रामायण सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत बासीन में रामायण प्रतियोगिता होगा। बाकी 3 गांव में सम्मेलन होगी। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। गीत संगीत एवं व्याख्यान पर जोड़ दिया जाएगा तीन दिनों तक रामभक्ति की अविरल धारा बहेगी। रामायण के प्रसंगों पर होगी चर्चा राम चरित्र मानस में सात कांड वर्णित है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रसंगों पर संचालक मंच के द्वारा कथा दिया जाएगा जिस पर विद्वान टीकाकार कथा प्रस्तुत करते रामकथा की प्रदान करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला के प्रतिष्ठित मानस मंडली को आएंगे। निमंत्रण देने के लिए विजय साहू को जिम्मेदारी दी गई है।