परिक्षेत्रीय साहू समाज चिखलाकसा परिक्षेत्र मे हुआ पारिवारिक मिलन समारोह।

बालोद /हाशिम कुरैशी

दल्ली राजहरा – परीक्षेत्रीय साहू समाज चिखला कसा परिक्षेत्र के अध्यक्ष कमल किशोर साहू के नेतृत्व में पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल साहू संरक्षक तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा थे l मुख्य अतिथि ने कहा कि तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के आश्रित परीक्षेत्र चिखलाकसा के निवासी तहसील साहू संघ के सभी कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं l

  यह तो सच है कि हमारा समाज छत्तीसगढ़ में उन्नत समाज में गिना जाता है l लेकिन हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमारे समाज एकता और अखंडता का परिचायक है l यह एक समाज ना होकर एक परिवार है जहां हमें बड़ों का आदर छोटों को प्यार तथा हमउम्र में एक दूसरे का सहयोग करना सिखाता है l अपने विचारों में हमें सामंजस्य बना के रखना चाहिए l समाज के पदाधिकारीयों में पद का अहम ना हो यही हमारी समाज का सबसे बड़ी विशेषता है l अन्य समाज हमारे साहू समाज को आदर और सत्कार देते हैं l हमारे समाज के कार्य जिसमें आदर्श विवाह जैसे महान उदाहरण जिसे सरकार ने भी अपनाया है उसका अनुकरण करते हैं l उसका हमें अभिमान नहीं होना चाहिए तथा इसे बनाए रखना बहुत आवश्यक है l बड़ा होना बहुत अच्छी बात है , लेकिन उसमें बड़प्पन बहुत आवश्यक है l हम छत्तीसगढ़ में अन्य समाज का नेतृत्व करते हैं , हमें सभी समाज के बीच एकता तथा सद्भावना स्थापित करना सभी धर्मों का आदर करना बहुत आवश्यक है l कार्यक्रम के प्रारंभ साहू समाज के आराध्य देवी मां कर्मा की आरती परिक्षेत्र के सभी मातृशक्ति एवं सदस्यों के द्वारा लेने के बाद हुआ कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गयाl प्रथम सत्र में परिक्षेत्र के सदस्यों के द्वारा खेलकूद हुआ जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम राजवंश साहू, द्वितीय अंकुश महिला वर्ग प्रथम धनेश्वरी साहू द्वितीय कुलेश्वर साहू किशोरी वर्ग में प्रथम कुमारी आईसा साहू द्वितीय कुमारी आरती साहू पुरुष वर्ग में रमणीक साहू द्वितीय सुशील कुमार साहू बाल डालो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शंकर साहू द्वितीय सूची साहू महिला वर्ग प्रथम आरती साहू द्वितीय जयंती साहू मटका फोड़ में महिला प्रथम अंजू साहू द्वितीय नीति साहू रंगोली सजाओ में प्रथम अनुष्का साहू द्वितीय जिज्ञासा तृतीय मानसी रही l द्वितीय सत्र में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह हुआ l कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा विशेष अतिथि विक्रम ध्रुव सांसद प्रतिनिधि तोरण लाल साहू लैलन साहू श्रीमती भीखी मासिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा रेखूराम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा संगीता साहू उपाध्यक्ष स्वागत भाषण कमल किशोर साहू अध्यक्ष परक्षेत्रीय साहू समाज चिखलाकसा परीक्षेत्र ने दिया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुव से साहू समाज के लिए समुदायिक भवन की जमीन की मांग रखी उसको सांसद से बात करने पर पूरा करने की बात कही नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती भीखी मासिया ने अपने अतिथि भाषण में कहा कि साहू समाज एक संगठित शिक्षित तथा संस्कारवान समाज है l साहू समाज से हम अन्य समाज को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है l इस प्रकार के आयोजन से प्रत्येक सदस्य को अपनी बात एवं प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर मिलता है l साहू समाज ने जो जमीन की मांग की है l उसका मैं पूरी तरह से समर्थन करती हूं एवं मैं अपनी ओर से पूरी तरह से सहयोग करूंगी कि इनकी मांग पूरी हो l कार्यक्रम में मंच संचालन तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री रेखू राम साहू ने किया l आभार रेणुका साहू ने किया आयोजन में चम्पादेवी साहू, पार्षद संगीता साहू,दौपती साहू , दामनी साहू, अनिता साहू,शंकर साहू, नाथूराम साहू, चमरु साहू, रेवती साहू.छन्नू साहू, रामेश्वर साहू. राजेश्वरी साहू. राधा साहू. कुन्ती साहू, साधना साहू. पूर्णिमा साहू, गायत्री साहू, लिलेश साहू, खेमीन साहू, भोजेश्वरी साहू, दीपक साहू, गजेन्द्र साहू, जीवन साहू, रामकुमार साहू, गोकुल साहू , दिलिप साहू, रामसिंह साहू, रेखा साहू, पुष्पा साहू, त्रिवेणी साहू, शशि साहू, नूतन साहू, हेमंत साहू, मना राम साहू, हुमन साहू, निर्मला साहू, छनू साहू, गंगाधर साहू. साहू समाज के सदस्य अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे l अतिथियों के द्वारा चिखलाकसा में निवासरत सभी साहू परिवार का श्रीफल से सम्मानित किया गया l बच्चो के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार……. की प्रस्तुत दिया गया।