करनाल-बिन्दर शर्मा
करनाल :- आरोपियों के कब्जे से फर्जी कागजात, नगदी, लैपटॉप- प्रिंटर व क्रेटा गाड़ी की गई बरामद जिला पुलिस करनाल की डिटेक्टिव स्टाफ इन्चार्ज उप-निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए टीम द्वारा तीन ऐसे आरोपीयों को गिरफतार किया गया है, जिन्होंने मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेज बनाकर व अपराधिक हिस्ट्री छुपाकर अपने एक साथी रोहित वासी निगदू को विदेश भेजा था। इस संबंध में एएसआई कर्मबीर सिंह डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की अध्यक्षता में टीम द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2023 को आरोपी 1. राकेश कुमार वासी संदौली जिला कुरूक्षेत्र 2. स्टेनली गिल वासी वार्ड नं. 15 पिहोवा जिला कुरूक्षेत्र को पिहोवा से और दिनांक 23 फरवरी 2023 को आरोपी 3. नरेश वासी फफड़ाना जिला करनाल को असंध से गिरफतार किया गया। गिरफतार कर आरोपीयों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। दौराने रिमांड आरोपियों से पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ कि आरोपी राकेश व स्टैनली लोगों को विदेश भेजने के लिए एजेंट का काम करते हैं। आरोपी विदेश जाने के इच्छुक अपराधिक हिस्ट्री वाले लोगों से संपर्क करते हैं और उनके फर्जी कागजात पर पासपोर्ट बनवाने व अपराधीक हिस्ट्री छुपाने में मदद करने के नाम पर लाखों रूपये में सौदा करते हैं। आरोपी अपने पास लैपटॉप से फर्जी कागजात तैयार करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 3 मार्कसीट, 3 पासपोर्ट, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एसेसरी व तेरह हजार रूपयेे नगदी बरामद की गई है। जांच में यह भी पाया कि आरोपी राकेश के खिलाफ पहले भी इसी तरह के अपराध के दो मामले थाना पिहोवा जिला कुरूक्षेत्र में दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में आरोपी सजा काट चुका है व दूसरे मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि तीसरा आरोपी नरेश, आरोपी रोहित उर्फ काका पुत्र कृष्ण वासी निगदू का दोस्त है। आरोपी ने अपने दोस्त रोहित को विदेश भेजने व फर्जी कागजात तैयार करवाने में पूर्णरूप से सहयोग किया था आरोपी के कब्जे से एक करेटा गाड़ी बरामद की गई है इस तरीके से उक्त सभी आरोपीयों द्वारा मिलकर आरोपी रोहित उर्फ काका को विदेश भगा दिया गया।
उक्त वारदात के संबंध में दिनांक 22 फरवरी 2023 को आरोपी रोहित उर्फ काका के खिलाफ थाना निगदू में आरोपी द्वारा पासपोेर्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनवाते समय गलत जानकारी देकर पासपोर्ट हासिल करने के अपराध में धारा 177, 420 भा.द.स. व पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच करने पर आरोपी के खिलाफ जिला कैथल में एक व जिला करनाल के विभिन्न थानों में लड़ाई झगड़ा करने के चार मामले दर्ज पाए गए। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपीयों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों से बरामद कागजात की जांच जारी है। विदेश भागने वाले आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही जारी है।
