सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेंद्रगढ़:- ग्राम पढ़ेवा सोनहरी मे पुरानी रंजिश में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उपरोक्त मामले के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 09/02/ 2023 को थाना मनेन्द्रगढ मे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पढेवा (ग्राम सोनहरी) के मुरूम खदान मे मृत अवस्था मे पड़ा है।
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं शव पंचनामा कार्यवाही की गई मृतक की पहचान लखपति सिंह नाम से हुई शव परीक्षण मे मृतक के गुप्तांग मे चोटें थी। चोटों का डांक्टरी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा की गई एवं तत्काल पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग,पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. टी. आर. कोशिमा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के नेतृत्व मे एक टीम व कार्य योजना तैयार की गई,जिसमे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों को चिन्हांकित किया गया।सभी से विस्तृत पूछताछ की गई।कथनो मे भिन्नता के आधार पर दिलराज सिंह से पूछताछ करने पर उसने शाम को दोनो (मृतक व आरोपी)के साथ रहने तथा नशे मे वाद विवाद के बाद मृतक को गुप्तांग मे मारने से मूर्छित होने पर गला दबाकर मृत्यु कारित कर मुरूम खदान मे फेंकना व दुर्घटना का रूप देना बताया।आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर धारा 302, 201भा.द.वि. का कृत्य पाये जाने से आरोपी दिलराज सिंह पिता लक्ष्मण सिंह जाति गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पढेवा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ जिला एमसीबी को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के नेतृत्व मे एसडीओपी मनेन्द्रगढ राकेश कुर्रे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि आर.एन. गुप्ता, प्र.आर. इस्तहाक खान, आर. प्रमोद यादव, जोसेफ कुजूर, राजेश सिंह, शम्भू यादव, सैनिक ओम प्रकाश,विनीत सोनी, सुरेश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
