प्रतापपुर :- उत्तर प्रदेश आयुष मंत्रालय के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय आयुष आयुर्योग एक्सपो कार्यक्रम दीनदयाल हस्तकला संकुल( ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर) वाराणसी (उत्तर प्रदेश )में 24 से 27 फरवरी को आयोजन हुआ यह प्रदेश का प्रसिद्ध सा॑केतिक प्रदर्शनी एवं वाणिज्य केंद्र है।

देश विदेश से 10 हजार आयुर्वेदाचार्य और योगाचार्य छात्र-छात्राएं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा योगाभ्यास चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों के लिए पेपर प्रेजेंटेशन किए गए। इस तारतम्य में डॉक्टर पारुल अग्रवाल एमडी द्वारा भी(क्रिया शरीर विभाग ) पति डॉ. विजय अग्रवाल रायपुर पिता-मदन गर्ग-प्रतापपुर -सूरजपुर (छ.ग. )
अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया काफी सराहनीय रहा। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने भी आयुष चिकित्सा पद्धति को जीवन के आधार के रूप में बताया है।
इस कार्यक्रम को आयुर्वेद गो टू ग्लोबल की अवधारणा को साकार करने पर बल दिया गया है। आयुर्वेद का जन्म भारत में हुआ है, और उत्तर प्रदेश इसका केंद्र रहा है। इसके मद्देनजर विश्व स्तरीय व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिससे आयुर्वेद और योग के प्रति बढ़ावा मिल सके आयुष के इस महाकुंभ में आयुष शिक्षा, आयुष उद्योग, आयुष आधारित पर्यटन आदि के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की परिचर्चा सेमिनार निबंध प्रतियोगिता शोधकर्ताओं प्रशिक्षकों की प्रस्तुति दी गई। इस महाकुंभ में कई संगठन को शामिल किया गया इनमें विश्व आयुर्वेद परिषद नसिया, नीमा आई एम ए आयुष, इंडियन योग एसोसिएशन पतंजलि परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का नाम अग्रणी रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रेजेंटेशन देने वाले छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
