मगरलोड :- रामलीला मैदान मगरलोड में एक दिवसीय धरना देकर कोटवाल संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर में रैली निकालकर तहसील कार्यालय मगरलोड तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कोटवार संघ के अध्यक्ष ऐमंत दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष पूज्य स्वर लक्ष्मी सचिव कमलेश संरक्षक सुभाष चंद्र मानिकपुरी एवं सभी कोटवार संघ उपस्थित होकर अपना ज्ञापन सौंपा परदादाओ से माफी जमीन के रूप में मिला जमीन जिस पर उनके परिवार में 100 वर्षों से अधिक समय से निर्वहन के रूप में काबिज है उसे भी शासन के द्वारा अपने उपयोग के लिए जमीन को निकाल दिया जाता है लेकिन भू राजस्व संहिता के आधार पर वह जमीन हमारे नाम से रहे कोटवार संघ मगरलोड रामलीला मैदान एक दिवसी हड़ताल कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के वादाखिलाफी नारा लगाए और बात कही कोटवार आजादी के पूर्व से पीढ़ी दर पीढ़ी ग्रामीण स्तर में रहकर अपनी सेवा देते आ रहे हैं परंतु सभी विभागों नौकरी करने के बाद भी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया है ।
लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं कई कोटवार साथी सेवा नित्य हो गए लेकिन ना पेंशन मिलता है ग्रेजुएटी मिलता है ना कोई सुविधा नहीं मिलता हमें शासन की योजना के अनुसार हमें शासकीय कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए हमको भी मानदेय दिया जाए हम भी शासन के हर नियमों का पालन करते हैं कोटवारों को नियमितीकरण करें विभाग का कर्मचारी घोषित करने की। कोटवार ऐसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ प्रांतीय संघर्ष समिति के आव्हान पर प्रदेशभर के 1500 कोटवारों का आज तहसील स्तरीय प्रदेश व्यापी वादा निभाओ रैली 23 फरवरी को कोटवारों ने प्रारंभ कर दिया है।वादा निभाओ रैली के तहत आज धमतरी जिला के मगरलोड तहसील में कोटवारों ने धरना प्रदर्शन कर भूपेश सरकार को उनका किया हुआ वादा स्मरण करवाया है।कोटवारों ने बताया की उनकी प्रमुख दो मांगे है जिसको लेकर प्रदेश भर के कोटवार आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहा है। कोटवार एसोसिएशन मगरलोड इकाई के अध्यक्ष ऐमंत दास ने बताया की दो सूत्रीय मांगो को लेकर आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मगरलोड रामलीला मैदान तहसील के सामने धरने पर बैठे है उन्होंने बताया की संघठन की पहली मांग है की कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और कोटवारों को प्राप्त मालगुजारी जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया जाए। एसोसिएशन के मगरलोड बताया की 23 फरवरी 2019 को (तीन वर्ष पूर्व) मुख्य मंत्री ने पाटन में कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन में उनके जो घोषणा किया था उसे अभी तक अमल में नहीं लाया है जिसके कारण प्रदेश के कोटवार हतोत्साहित है और अब सब्र का बांध टूट जाने की वजह से मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षणार्थ यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं इसी कारण प्रांतीय संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन व वादा निनाओं रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जायेगा, पहले चरण की रैली तहसील स्तर की होगी। दूसरे चरण में जिला स्तरीय फिर प्रदेश स्तरीय वादा निभाओं रैली राजधानी रायपुर में होगी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
