मेहनत का कोई विकल्प नहीं:- अशोक

मगरलोड :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में कक्षा बारहवीं के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ एवं 9 वीं से 12 वीं के बच्चेे उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ठाकुर सर ने बच्चों को आगामी परीक्षा के संदर्भ में मनोबल बढ़ाते हुए मार्गदर्शन दिया। इसी प्रकार अशोक पटेल व्याख्याता हिंदी ने कहा जो पानी से नहाता भी, वह लिबास बदलता है। और जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है। उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत करने की सलाह दी। क्योकि मेहनत का कोई विकल्प ही नही होता। वहीं विदाई के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एव शिक्षकों की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर सभी छात्र एवं शिक्षकों ने अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया और छात्राओं को सभ्य नागरिक बनकर समाज की सेवा करने की सीख दी। इस अवसर पर शाला स्तर पे विज्ञान गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और उनको प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र वितरण किया गया।जिसमे प्रश्न मंच में प्रथम लक्ष्मी ग्रुप, द्वितीय गीतांजलि ग्रुप तृतीय गायत्री ग्रुप। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम गीतांजलि, दूसरा गायत्री तीसरा परमेश्वरी थे। इस कार्यक्रम में प्राचार्य वासुदेव ठाकुर, व्याख्याता अशोक पटेल, संतोष कुमार साहू, तिलक राम साहू, शीत राम ध्रुव, जितेंद्र कुमार साहू , पेमेश्वरी कंवर, सोफिया सैनिक, अशोक कुमार कश्यप, नारायन प्रसाद साहू, पीला राम साहू, डोमेश्वर ध्रुव सहित एवं पालक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।