त्रिवेणी संगम की गंदगी को हटाने प्रशासन की दिलचस्पी नहीं।

राजिम:- त्रिवेणी संगम पर चले 15 दिनों के माघी पुन्नी मेला में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने अनगिनत गंदगी छोड़ चले हैं जिसके कारण आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी दिक्कत हो रही है। कपड़े का ढेर घाट पर लगा हुआ है। इसके अलावा अनेक गंदगिया नदी में आने के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है जिसके चलते न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु परेशान हो जाते हैं। इस संबंध में शासन का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया लेकिन साफ सफाई के लिए न ही स्थानीय प्रशासन और ना ही जिला प्रशासन अभी तक सामने आया है। अलबत्ता एक स्वयंसेवी संस्था रविवार को साफ सफाई करने के लिए नदी में कूदेगी। आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि मच्छर बड़ी संख्या में पनप रहे हैं जिससे शाम को नदी के पास बैठने में भी बड़ी दिक्कत हो रही है। शनिवार को तो सोन तीर्थ घाट पर गंदे पानी में नहाने के लिए श्रद्धालु विवश हो गए। अस्थि विसर्जन समेत अन्य धार्मिक कृत्य करने के लिए मजबूरन इन मटमैले पानी पर नहा रहे थे इससे खुजली तथा अनेक चर्म रोग जैसे बीमारी होने का अंदेशा है। बताना जरूरी है कि 15 दिनों तक आयोजित मांघी पुन्नी मेला में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। लेकिन मेला खत्म होने के बाद पलट कर नहीं देख रहे हैं। जिनका खामियाजा आम श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि राजिम धर्म नगरी है इन्हें तीर्थ नगरी के नाम से पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त है। देश विदेश के लोग बड़ी संख्या में यहां दर्शन लाभ, स्नान, भजन कीर्तन, पर्यटन के लिए प्रतिदिन आते ही रहते हैं।