राजिम :- तहसील शाखा कोटवार संघ राजिम द्वारा प्रांतीय संघ के आवाह्न पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं वादा निभाओ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख मांग कोटवारो को शासकीय कर्मचारी का दर्जा एवं सन् 1950 के पूर्व मालगुजार द्वारा दी गई भूमि का मालिकाना वापस करने के संबंध में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजिम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें तहसील शाखा राजिम के संघ अघ्यक्ष हुलसराम साहू, उपाध्यक्ष कोमल दास मानिकपुरी, महिला उपाध्यक्ष-लक्ष्मी देवदास, सचिव- राजेन्द्र कुमार नगारची, कोषाध्यक्ष-सुनील नगारची, सह सचिव-चन्दशेखर बजांरे, कोटवार संघ के सरंक्षक-महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार टांडिया, उत्तम कुमार बांधे, गोकुल नगारची तथा कोटवार संघ के लगभग 65 सदस्य की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में 23 फरवरी 2019 कोटवारो के प्रांतीय सम्मेलन में नियमित करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक उनके चार वर्ष के शासन काल में अभी तक कोई सकारात्मक ढंग से अमल नहीं किया गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मांग पूरी नहीं होने पर प्रांतीय संघ द्वारा धरना प्रदर्शन एवं वादा निभाओ रैली का आयोजन किया जायेगा।
