
करनाल:- बिन्दर शर्मा
करनाल :- करनाल पुलिस के डिटैक्टीव स्टाफ इन्चार्ज उप-निरीक्षक अनिल मलिक की अध्यक्षता में कार्य करते हुए उनकी टीम द्वारा एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, 22.02.2023 की शाम को आरोपी के संबंध में सुचना मिलते ही मुख्य सिपाही बलराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम को आरोपी को काबू करने के लिए रवाना किया गया। बलराज सिंह व उनकी टीम ने दबीश देते हुए आवर्धन नहर पूल के पास ब्याना रोड़ इन्द्री से आरोपी, सागर उर्फ रोहित पुत्र कृष्ण लाल वासी नरूखेड़ी हाल मामा के घर गढ़पूर खालसा थाना इन्द्री जिला करनाल को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदि है और अपनी नशे की पूर्ति के लिए ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि दिनांक 06.02.23 को दिन के समय वह गांव गढ़पूर खालसा के खेतों में बने फार्म में कुछ काम से गया था, जिस समय उसने देखा कि उनके स्टोर में काफी सामान पड़ा है और मालिक उस स्टोररूम को ताला भी नहीं लगाते हैं, जिसे आसानी से निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। जो उसने रात के समय मौका मिलते ही स्टोर के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपी के कब्जे से पंखे की मोटर व एक टूलू पम्प बरामद किया गया है, आरोपी को आज माननीय अदालत के सामने पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
