लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।

राजिम :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के तत्वधान में जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में डी ओ सी आशीष साहू एवं डी ओ सी (गाइड) सीमा साहू के नेतृत्व में स्काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस को जिला स्तरीय चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन राजिम के स्थानीय विद्यालयों के स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर की उपस्थिति में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजिम में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एस डी एम राजिम पूजा बंसल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार जोशी, सेवानिवृत्त पंचायत निरीक्षक नूतन लाल साहू प्राचार्य ललिता अग्रवाल, वर्षा नेताम उपस्थित रहे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के पश्चात जिला सचिव रोमन लाल साहू ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जनक लार्ड बेडेन पावेल के जीवन परिचय गाइड के संस्थापक स्टीफेंशन बेडेन पावेल एवं उनकी पत्नी मिस ओलेव सेंट के बारे में संक्षिप्त में बताते हुए स्काउट गाइड के इतिहास एवं स्काउटिंग के उद्देश्य को स्काउट गाइड एवं अतिथियों को बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस डी एम पूजा बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड से बच्चे में अनुशासन, चरित्र निर्माण, सेवाभावना एवं राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। स्काउटिंग हमें नैतिक संस्कार सिखाती है जिसका अनुकरण कर हम अपने जीवन में आगे बढ़कर समाज के लिए हम सब योगदान दे सकते हैं। इस प्रकार हमें स्काउटिंग अच्छे नागरिक बनना सिखाती है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त पंचायत इंस्पेक्टर एवं समाजसेवी नूतन साहू ने प्रेरणा दायक कविता सुनाएं एवं स्काउटस गाइडस जिला संघ को आवश्यक सामग्री के लिए दस हजार रुपए के सहयोग राशि प्रदान किए। इस अवसर पर विकासखंड सचिव एस एस कवर, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू जिला टेक्निकल प्रभारी चैतन्य कुमार यदु जिला भोजन प्रभारी प्रेम लाल साहू स्काउटर चेतन लाल गेंड्रे, महेन्द्र पंत, विक्रम सिंह ठाकुर, स्वाति तिवारी, योगेश्वरी देवांगन, चंद्राकर मैडम सर्विस रोवर रेॅजर यशवंत कुमार साहू, श्रेयांश शर्मा पुष्कर साहू, युवराज साल्वे, मोनिका धीवर, ईशा साहू, श्रेया, देवनंदनी साहू व कन्या शाला राजिम, देवी संपद, सेजेस, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम के स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित थे।