ग्राम नारायणपुर सरईझोथा में हुये अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी।

सुरेन्द्र मिनोचा:

मनेन्द्रगढ़:- उधार में लिए गए ₹15000 ना पटाने पर  एक युवक ने ग्रामीण की टांगा मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने टीम गठित कर हत्यारे की पतासाजी शुरू की।कॉल डिटेल, सीसी टीवी फुटेज और बैंक के खातों से मिले सूत्रों के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए संदेही शिवनारायण से पूछताछ की जहाँ पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया ने बताया कि प्रार्थी मोहर सिंह आ.स्व.लक्ष्मण सिंह निवासी छिपछिपी थाना झगराखाण्ड ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र मृतक दुर्गा सिंह की लाश नउवानाला सरइझोथा नारायणपुर के चट्टान के उपर खून से लथपथ पड़ी है ।

 

प्रथम दृष्टया हत्या का अंदेशा होने से अप.क्र. 14/23 धारा 302 ता. हि.कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक एमसीबी टी आर कोशिमा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं एसडीओपी राकेश कुर्रे के कुशल मार्ग दर्शन पर विशेष टीम गठित की गई।विवेचना के दौरान झगराखाण्ड , लेदरी , मनेन्द्रगढ़ में लगे सीसीटीव्ही को खंगाला गया। जिला एमसीबी साईबर सेल टीम की मदद से काल डिटेल प्राप्त कर एवं मृतक के बैंक खातो का विवरण एवं एटीएम फुटेज की जांच की गई ।मृतक ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता था ,प्रकरण में पैसो के लेन देन को लेकर घटना होने की आशंका होने पर संदेही शिवनारायण आ.राय सिंह उर्फ राम सिंह उम्र 39 वर्ष कासबहरा , बेलझरिया थाना मरवाही जिला जीपीएम को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक दुर्गा सिंह को माह अक्टूबर 2022 में उसकी गाड़ी का किस्त पटाने के लिये 15000 / – रूपये उधारी दिया था।उधारी का पैसा वापस मांगने पर मृतक के द्वारा हमेशा टाल मटोल किया जाता रहा आरोपी की भांजी की शादी होने से आरोपी को पैसे की अत्यंत आवश्यकता थी,आरोपी सुबह मृतक से पैसा मांगने गया जो पुनः टाल दिया और शाम को आने पर पैसा देने की बात कहा। जिससे आरोपी नाराज हो कर स्वयं प्लान बनाया कि यदि शाम को पैसा नहीं देगा तो उसकी हत्या कर देगा और शाम लगभग 6:00 बजे अपने मोटर सायकल में घर से टांगी निकाल कर मोटर सायकल में फंसा कर मोटर सायकल से नारायणपुर आया। दुर्गा से पैसा मांगने पर नउवानार नाला के पास चट्टान में मिलने को कहा तथा शराब लेकर आने को कहा। लगभग 7:30 बजे आरोपी के पास नउवानार नाला के चट्टान में दुर्गा सिंह के पहुंचने पर आरोपी पैसे की मांग किया जब दुर्गा सिंह पैसा देने से इंकार किया तब कोधित होकर मोटर सायकल से टांगी निकाल कर तीन – चार बार आरोपी द्वारा दुर्गा सिंह के सिर के पिछले भाग पर वार कर हत्या कर दिया गया।घटना में प्रयुक्त टांगी मृतक का मोबाईल एवं घटना के समय पहने आरोपी के कपड़े को बरामद कर न्यायिक प्रावधानों का पालन करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में पुलिस टीम के अथक प्रयास से आरोपी शिवनारायण आ .राय सिंह उर्फ राम सिंह उम्र 39 साल सा. कांसबहरा , बेलझरिया थाना मरवाही जिला जीपीएम को गिरफतार करने में की गई समस्त कार्यवाही में झगड़ाखांड थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी , सउनि एल सी कश्यप , जीवन दीपक मिंज , दिनेश्वर रवि ,ओम प्रकाश दुबे, प्र.आर. 009 संतोष सिंह , प्र.आर.160 अशोक मलिक ,आर.422 दीप तिवारी , आर.212 नीरज पढियार ,आर. 258 भुपेन्द्र यादव , आर.गोपाल यादव आर.उदयभान सिंह , आर. अनिल जांगडे तथा सायबर सेल से आर.पुष्कल सिन्हा , प्रिंस राय की सराहनीय भूमिका रही ।