मुख्यमंत्री से वादा निभाने की अपील।

सुरेन्द्र मिनोचा:

एमसीबी:- जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार को प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा की थी कि उनके वेतनमान में सुधार किया जायेगा परंतु 4 साल बीत जाने के बावजूद उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है, जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में आक्रोश व्याप्त है।आक्रोशित लिपिकों ने राजधानी में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन भी किया था। आज घोषणा दिवस की चतुर्थ वर्षगांठ पर लिपिकों ने गुलाब का फूल भेंट करके मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है एवं वादा निभाने की गुजारिश की है।


जिलाध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेश भर के लिपिक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।