नवापारा राजिम :– छत्तीसगढ़ सोनकर समाज पंजीयन क्रमांक 3275 का वार्षिक महाधिवेशन सत्र 2023 श्रीराम जानकी मंदिर परिसर गोवर्धन सभा भवन में संपन्न हुआ। उक्त वार्षिक महाधिवेशन चार दिनों तक चला जिसमें प्रथम दिवस सामूहिक प्रकरणों पर चर्चा की गई। द्वितीय दिवस शिक्षा विकास समिति के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें समाज के विशेष प्रतिभावान बच्चों को जिन्होंने दसवीं और 12 वीं में उच्चतम अंक प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जैसे खेल, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला अन्य राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में वर्चस्व कायम करने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों का मंच के माध्यम से अतिथियों के करकमलों से सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम में स्थानीय विधायक धनेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही रेखा जितेंद्र सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सभी केंद्रीय पदाधिकारीगण, सभी वरिष्ठगण एवं पूरे प्रदेश भर से 45 राज से आए सामाजिकजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का विशेष सहयोग रहा। महाधिवेशन के तृतीय दिवस न्याय पंचायत कैंप के माध्यम से सामाजिक प्रकरणों का आपस में बैठकर मशवरा करते हुए लगभग 200 सामाजिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। चतुर्थ दिवस समस्त सामाजिक प्रकरणों का पंच फैसला सुनाया गया एवं सभा समापन की घोषणा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी केंद्रीय पदाधिकारी गण, शिक्षा विकास समिति के साथीगण, समाज के कर्मठ सेवा दान करने वाले कार्यकर्तागण समाज के दानदाता एवं पूरे प्रदेश के सामाजिक बंधुओं का भरपूर सहयोग रहा। जिनके सहयोग से महाधिवेशन विधिवत संपन्न हुआ जिसके लिए समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीकाराम सोनकर ने समस्त सामाजिक बंधुओं को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के महामंत्री चेतन सोनकर ने दिया।

