एम सी बी :- मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के द्वारा चिरमिरी में नव निर्मित तहसील और संयुक्त राजस्व न्यायालय भवन का निरीक्षण किया गया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। विधायक जायसवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। एम सी बी जिले के विकास के लिये जब भी मुखिया से राशि की मांग की जाती है तो वे कभी मना नही करते है भरपूर सहयोग देते हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से चिरमिरी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाये जाने की मांग की जा रही थी। जायसवाल ने बताया कि जब हम जनता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री बघेल को अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत ही स्वीकृति प्रदान कर दी और आज चिरमिरी स्वतंत्र तहसील के रूप में आपके सामने है।

चिरमिरी तहसील का नवीन कार्यालय भी बनकर लगभग तैयार हो गया है। आगामी 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कर कमलों से इसका शुभारंभ होगा। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

