एसडीएम के आदेश का ना कोई डर ना को भय सरपँच सचिव ने उड़ाया धज्जियां।

सरायपाली :- सरायपाली के एसडीएम सहाब के आदेश को पालन करने के बजाय उसके सुबह दिन है जिस निर्माणाधीन गुणवत्ता हीन भवन को रोक लगाने के लिए सरायपाली एसडीएम के आदेश जारी कर स्टे लगाया था उसको भवन को ढलाई कर दिया गया सरपँच सचिव ने ऐसा क्यों किया क्या सरायपाली ब्लॉक के इन सरपँच सचिवों को कानून का जरा भी डर नही है या किसी बड़े नेता का छत्रछाया है यह एक सोचने वाली घटना है क्या ऐसे पदाधिकारियों को इन पदों पर रहने का अधिकार है यह तो उच्च अधिकारी ही जाने। दरसल मामला है महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत दर्रा भाठा के आश्रीत ग्राम पोडापाली ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले माह एसडीएम हेमन्त नंदनवार निरीक्षण में पहुँचे थे और निर्माणधीन विद्यालय का जांच किया जिसमें गुणवत्ता हीन निर्माण पाया गया जिसके बाद 28 12 2022 को उक्त निर्माणाधीन भवन को आगामी आदेश तक स्टे जारी कर दिया गया लेकिन स्टे आदेश जारी होने के बाद भी 30 तारिक को भवन को ढलाई कर दिया गया है। इस सम्बंध में तहसीलदार कुर्रे ने कहा कि आदेश का तामील नही हो पाया था इसलिए निर्माण कर दिए बाकी कार्यो के लिए मना कर दिया गया है ।