विधायक विक्रम मण्डावी की नक्सलियों से साठगांठ 

बीजापुर :- बस्तर में सिलसिलेवार तीन भाजपा नेताओं की नक्सलियो ने की हत्या ,आगे है विधानसभा चुनाव भाजपा नेता दहशत में बस्तर में तीन भाजपा नेताओं की सिलसिलेवार हत्या से उपजे आरोप-प्रतायरोप के हालात के बीच युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने अपने भांजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी पर पत्रवार्ता में गम्भीर आरोप लगाए है। अजय और रायडू ने संयुक्त रूप से अपने बयान में विधायक पर नक्सलियों से साठगांठ और चुनाव से पहले साजिश के तहत हत्या करवाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विधायक विक्रम के रहते कोई भी जनहानी होती है तो इसके लिए विधायक और स्थानीय पुलिस प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। अजय का कहना है,

कि काँग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने के बाद से रायडू की सुरक्षा को राजनीतिक दबाब में हटा दिया गया, इसके बाद गत वर्ष पुलिस मुख्यालय से रायडू की जान को नक्सलियों से खतरा बताते पुनः सुरक्षा देने के आदेश जारी हुए, जिस पर अमल नही हुआ, इसी वर्ष महज सप्ताह भर सुरक्षा देने के बाद दोबारा सुरक्षा हटा दी गई,जिससे साफ प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाब में रायडू की सुरक्षा को हटा कर उन्हें मानसिक परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर बीजेपी नेता रायडू ने भी अजय के आरोपो को सही ठहराते अपनी जान को खतरा बताया है। रायडू के मुताबिक चुनाव से पहले विधायक उनकी हत्या करवा सकते है। रायडू ने आरोप लगाया कि विधायक विक्रम के नक्सलियों से पुराने सम्बन्ध है। नक्सलियों के मददगार के रूप में विधायक रहे है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के जांच के दायरे में विधयक है। इधर अपने ऊपर लगे गम्भीर आरोपो का खंडन विधायक ने किया है। सप्ताहिक खबर गंगा से फोन पर चर्चा में विक्रम ने कहा कि जो भी आरोप लगे है, राजनीति से प्रेरित है। आरोपो ने सच्चाई है तो साबित करे , थाने में एफआईआर करवाये।