राजिम:- राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तैयारी को लेकर गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक राजिम मेला के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संत समागम क्षेत्र, शासकीय प्रदर्शनी, सरस मेला सहित मेला स्थल के विभिन्न स्थानों का पैदल चलते हुए जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, गरियाबंद एसडीएम भूपेन्द्र साहू सहित सम्बंधित विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि आज शाम 7 बजे संत समागम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

