गांजा तस्करी के विरुद्ध तोंगपाल पुलिस की कार्यवाही।

सुकमा :- तोंगपाल पुलिस के द्वारा बिना नंबर, होंडा मोटरसाइकिल से 10.046 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ साथ मध्यप्रदेश के 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार। तोंगपाल पुलिस ने एमसीपी चेक पोस्ट लगाकर मेन रोड स्थित पुसपाल चौक से किया गिरफ्तार। सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण, एवं ओम चंदेल के मार्गदर्शन साथ ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल तोमेश वर्मा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत, बीते दिनों तोंगपाल पुलिस को मुखबीर से मिली सूचना पर अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा सहित बिना नंबर के होंडा मोटरसाइकिल वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी पाए जाने से 01 आरोपी सारंग नामदेव, पिता दिनेश नामदेव, उम्र 21 बर्ष, जाति दर्जी, निवासी बड़ीखरी, थाना एवं जिला मंडला (मध्यप्रदेश) के कब्जे से 02 बैग में 02 पैकेट में कुल 10.046 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 80,368.00 रुपये (अस्सी हजार तीन सौ अडसठ रुपये) आँकी गयी। जिसके पश्चात आरोपी के खिलाफ थाना तोंगपाल थाना प्रभारी विजय पटेल के मार्गदर्शन पर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तोंगपाल विजय पटेल, सउनि दुलेश्वर मानिकपुरी, आर. फागुराम वेट्टी, आसमन मांझी, राजेन्द्र राठौर, अजय सिन्हा, छोटू मौर्य, उमेश मरकाम, उदय कृपाल, का विशेष योगदान रहा।