सुकमा :- सुकमा जिले के ग्राम एर्राबोर स्थित सीआरपीएफ 228 वीं वाहिनी के सी कंपनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आपको बता दें जिले में सुरक्षा और अंदरुनी क्षेत्र तक विकास पहुंचाने के लिए तैनात सीआरपीएफ 228 वीं वाहिनी द्वारा समय समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इसी तारतमय में आज एर्राबोर स्थित केंद्रीय रिजव पुलीस बल 228 बटालियन की सी कंपनी ने आसित कुमार चौधरी कमांडेंट 228 वीं वाहिनी की अध्यक्षता में अपने क्षेत्रअंर्तगत कुर्मीपारा गांव के स्थानीय ग्रामीणों के दैनिक उपयोग के समान, स्कूली बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तक, एवं खेल कूद के समान सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन कर वितरण किया। जिसमें लगभग 120 पुरुष महिलाएं एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारियो व जवानों के प्रति ग्रामीणों के बढ़ते विश्वास का नतीजा है जिसके कारण आज के प्रोग्राम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कमाडेंट आसित कुमार चौधरी (228 बटा.) ने कार्यक्रम में आए ग्रामवासियों को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा भविष्य में इसी प्रकार की जरूरतों की पूर्ति के साथ साथ समन्वय व सहयोग का आश्वासन दिया। इस बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप वर्मा के द्वारा करीब 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ साथ निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस मौके पर पोमिंथांग किपगैन, सहा. कमांडेंट (कंपनी कमांडर) बटालियन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप वर्मा, एर्राबोर थाना प्रभारी, एर्राबोर के सरपंच एवं गांव के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

