जांजगीर चांपा :- मृतिका मंजीता श्रीवास की हत्या षडयंत्र पूर्वक करने का आरोप मृतिका के घर वालो ने ससुराल वालो के ऊपर लगाया है। जिसकी शिकायत मृतिका के परिजन को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया है। छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चांपा के ब्लाक अकलतरा के ग्राम पंचायत सोनसारी के लड़की कि निर्मम तरीके से टंगी मारकर हत्या कोरबा में करने की मामला मामला सामने आया है। आपको बता दें ग्राम पंचायत सोनसारी ब्लॉक अकलतरा की लड़की की शादी कोरबा में हुई थीं जहां उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दिया यह आरोप मृतिका के परिवार वालों ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है। कोरबा कोतवाली थाना का मामला दिनाक 24-12-2022 है

जो मंजिता श्रीवास को उसके पति के द्वारा टांगी मारकर हत्या कर दिया और उसके ससुराल वालों को सूचना दिए बैगर अपनी पड़ोस के द्वारा रिपोर्ट करा दिया उसके बाद में मायका पक्ष को सूचना दिया गया। परिजन ने अपने आरोप में बताया की सोची समझी षड्यंत्र की शिकार हो गई और मंजीता श्रीवास की हत्या हुई तो वहां बच्चे मौजूद थे लेकिन पड़ोस के रिश्तेदार के द्वारा बच्चे को जब हत्या हुई तब उसको बाहर घुमाने के लिए ले गए और बयान दबाव पूर्वक करा दिया गया। जिस समय हत्या हुई उस समय बाहर घूमने निकले थे यह बयान करा दिया जब हत्या की सूचना रिश्तेदार के माध्यम मायका पक्ष वाले को मिलने पर तुरंत तत्काल अपनी बेटी को रोते बिलखते हुए देखने पहुंचे के वह देखा की उनकी बेटी की हत्या हो गई थी जिस तरह से षड्यंत्रकारी अपने आप को बचाने में लगे हुए हैं ठीक उसी प्रकार मायका पक्ष के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन देकर अभियुक्तों को गिरफ्तारी कि मांग करते हुऐ कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया की मृतिका मंजीता श्रीवास की मां ने ससुराल वालो के ऊपर आरोप लगाया कि इस घटना से अति क्षुब्ध है कोरबा पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया उक्त प्रकरण क्रमाक 1288 /2022 में अभियुक्त के रूप में गंगाराम श्रीवास कार्तिकराम, फुलकुवार श्रीवास, धनंजय श्रीवास, धनेश्वरी श्रीवास, भुनेश्वरी श्रीवास, संतोष श्रीवास, प्रभा श्रीवास, पूजा श्रीवास, को आरोपी के रूप में जोड़कर उनको गिरफ्तार करने के लिए करवाई के उक्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुआ तो जब इस आवेदन की चर्चा कोरबा एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा जी से चर्चा किया गया था तो अभी जांच की जा रही है जांच में जो बयान सामने आएगी जैसे प्रतिवेदन आधार पर अभियुक्त पर कार्यवाही किया जायेगा।

