दंतेवाड़ा :- मृतक अपने पारिवारिक काम से कल अपने गांव हितामेटा से 40 किमी, दूर दंतेवाड़ा ज़िले से लगे नारायणपुर ज़िले के थुलथुली गांव गया हुआ था। तभी नक्सलियों ने शाम 04:00 बजे के करीब अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। और थुलथुली गांव के पास शव को फेंककर चले गए।दंतेवाड़ा ज़िले के हितामेटा गांव का पूर्व सरपंच था रामधर अलामी। मृतक रामधर अलामी बीजेपी से पिछले कई वर्षों से जुड़ा हुआ था। शव के पास मिले नक्सल पर्चे में माओवादियों ने मृतक रामधर के ऊपर पुलिस मुखबिरी से लेकर बोधघाट जल विद्युत परियोजना में पैसे लेने जैसे कई मामलों का आरोप लगाया है।घटना को माओवादियों की पूर्वी बस्तर डिविजन कमेटी ने अंजाम दिया है।

