राम जानकी की पूजा अर्चना के बाद सोनकर समाज का महा अधिवेशन शुरू।

राजिम:- छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का वार्षिक महाधिवेशन शनिवार को शहर के राम जानकी मंदिर में शुरू हुई। जिसमें सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और राम जानकी भगवान की पूजा अर्चना किया गया पश्चात समाजिक बैठक प्रारंभ हुई। रविवार को सोनकर संचेतना वार्षिक पत्रिका का विमोचन अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, एवं सामाजिक पदाधिकारियों के कर कमलों से होगा। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज के महामंत्री चेतन सोनकर ने दी।