संत कबीर व गुरु घासीदास की सीख आत्मसात कर आगे बढ़े समाज- डा. चरणदास महंत।

सक्ती :- सक्ती जिला अंतर्गत विकासखंड शक्ति के ग्राम पंचायत डोंड़की में शनिवार को कुर्मी गबेल समाज के द्वारा महासभा एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन व स्थानीय सक्ती विधायक डा चरणदास महंत मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर उनके साथ मंचस्थ अन्य अतिथियों में जिला प्रतिनिधि ठा. गुलज़ार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, किसान कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, रूप नारायण साहू, कमल साहू, धनीराम महंत, प्यारेलाल पटेल, छोटू दास महंत, सरपंच सरिता सिदार, पूर्व सरपंच शंकर गबेल के नाम शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के गरिमामयी मंच से कुर्मी समाज ने अपने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी व नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करतें हुए विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन डा. चरणदास महंत ने कहा कि हम सभी को संत कबीर, गुरू बाबा घासीदास सरीखे महान संतों गुरूओं की सीख को सच्चे मन से आत्मसात करते हुए आंग बढ़ना है। तभी समाज सही मायने में आगे बढ़ सकेगा। क्योंकि कबीर व गुरू घासीदास जैसे संतों गुरुओं ने समाज में लोगों को सामाजिक एकता,प्रेम, सद्भाव व अपनापन की सीख दी है। जिनके सहारे ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है।‌ इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा महंत ने समाज में लोगों से कहा कि हमें अपने समाज की गौरवशाली अतीत को जानने व समझने की आवश्यकता है। तभी हम स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकते हैं।‌ इस दौरान उन्होंने सुंदर आयोजन के लिए कुर्मी गबेल समाज के लोगों के कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला प्रतिनिधि ठा.‌ गुलजार सिंह तथा‌ किसान नेता साधेश्वर गबेल ने भी संबोधित किया। इसके पहले गबेल कुर्मी समाज के अध्यक्ष रवि गबेल ने स्वागत भाषण देते हुए अपने समाज की उपलब्धियों सहित समाज के लिए जरूरी बातों की ओर विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान अवगत कराया। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष डा महंत के डोंड़की पहुंचने पर करमा नृत्य के मधुर थाप पर गाजे बाजे के‌ साथ डोंड़कीवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। यह कार्यक्रम डोंड़की में स्थित कृपालु भवन में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कुर्मी समाज के अध्यक्ष रवि गबेल, रामाधार गबेल, गौरीशंकर गबेल, हीरामन, पुनीराम, नकुल गबेल, सुरेन्द्र, तिलक, मनीराम, अजय गबेल, धरमू, गोपीराम, जगदीश गबेल, रामचरण गबेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।