मालखरौदा :- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने विगत दिनों मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम सकर्रा व पोता पहुंचकर वहां संचालित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, आईपीडी कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा दवाई की उपलब्धता, आवश्यक मेडिकल उपकरण, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर पन्ना ने ग्राम सकर्रा में उप स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सकर्रा में रजिस्टर चेक कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सारी जानकारी ली और सीएचओ को मन लगाकर काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नवजात बच्चों को बेबी किट उपलब्ध नहीं होने पर ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को तत्काल बेबी किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मालखरौदा एसडीएम रजनी भगत, जनपद सीईओ संदीप पोयाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

