कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

जैजैपुर :- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने उप स्वास्थ्य केन्द्र बेलादुला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने ड्यूटी चार्ट तथा मेलवार्ड, फिमेल वार्ड, प्रसव कक्ष का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई नहीं होने के कारण कलेक्टर ने नराजगी जाहिर करते हुए हॉस्पिटल में साफ सफाई रखने तथा समय पर ड्यूटी आने के सख्त निर्देश दिए। साथ में ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को शौचालयों तथा कैंपस में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर इलाज हो इस पर विशेष ध्यान देना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पिहरीद का किया निरीक्षण कलेक्टर पन्ना ने पिहरीद हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने डाक्टरों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ में ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को शौचालयों तथा कैंपस में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर इलाज हो इस पर विशेष ध्यान देना है। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था और दवाइयों की ली जानकारी कलेक्टर ने जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित स्टाफ, परिसर की साफ-सफाई, दवाईयों की उपलब्धता सहित मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आकस्मिक सेवाएं निरंतर 24 घंटे प्रदान की जाती है। साथ ही अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण किया और जल्द ही निर्माण कार्य को चालू करने के लिए निर्देश दिए।