जेल से जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट काम्पलैक्स इन्द्री में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफतार, चोरीशुदा 10 पितल टूंटीया बरामद।

करनाल/इन्द्री :- बिन्दर शर्मा

करनाल इन्द्री :- थाना इन्द्री में कोर्ट काम्पलैक्स से चोरी की वारदात के संबंध में सुचना प्राप्त हुई, सुचना मिलते ही थाना इन्द्री में मुकदमा नं.- 76 धारा 457,380 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया। जिस संबंध में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल द्वारा मामले की जांच की जिम्मेवारी डिटैक्टीव स्टाफ करना की टीम को सौंपी गई। जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए डिटैक्टीव स्टाफ द्वारा जांच के आधार पर मामले में दो आरोपीयों, 1. अशोक उर्फ शौकी पुत्र सोमा और 2. सुरज पुत्र बीर सिंह वासी वार्ड नं0-09 गांव माजरी थाना इन्द्री जिला करनाल को इन्द्री नहर की पटड़ी से गिरफतार किया गया। जिनके कब्जे से काम्पलैक्स से चोरी की गई 10 पितल की टूंटीया बरामद की गई। इस संबंध में डिटैक्टीव स्टाफ के इन्चार्ज उप-निरीक्षक अनिल मलिक ने बताया कि आरोपी अभी कुछ दिन पहले ही चोरी के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आये थे, आरोपी नशे के आदि है और नशा खरीदने के लिए आरोपीयों द्वारा बार-बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। आरोपीयों का एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसे भी बहुत जल्द गिरफतार किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि उनकी टीम द्वारा दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेशकर जिला जेल भेज दिया गया।