शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित।

गरियाबंद :- शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में सत्र 2022-23 के प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के तलवरे से मिली जानकारी अनुसार बीएससी भाग-3 रसायन शास्त्र 13 फरवरी, बीएससी भाग-1 रसायन शास्त्र 14 फरवरी, बीएससी भाग-1 प्राणीशास्त्र, बीएससी भाग-1 भौतिक शास्त्र, बीएससी भाग-2 भौतिक शास्त्र, बीएससी भाग-3 भौतिक शास्त्र, बीएससी भाग-2 बायोटेक 15 फरवरी को, बीएससी भाग-2 प्राणीशास्त्र, बीएससी भाग-3 प्राणीशास्त्र 16 फरवरी को, बीएससी भाग-1 बायोटेक, बीएससी भाग-3 बायोटेक 17 फरवरी को, बीएससी भाग-1 वनस्पतिशास्त्र 20 फरवरी को, बीएससी भाग-2 वनस्पतिशास्त्र 23 फरवरी को, बीएससी भाग-2 रसायन शास्त्र 24 फरवरी, बीएससी भाग-3 वनस्पतिशास्त्र 25 फरवरी 2023 को प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न होगा।