अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस – श्रमिक संघ एसकेएमएस के तत्वाधान में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मिलन समारोह 

( एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का शीर्ष प्रबंधन हुआ शामिल ) 

( परियोजना से सेवानिवृत्त हुए सदस्यों का भी हुआ सम्मान )

किरंदुल – अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई के उपलक्ष्य में देश की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण के लिए गठित एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की सबसे वृहद श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में प्रति वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,महाप्रबंधक खनन संजय कोचर ,मानव संसाधन प्रमुख के एल नागवेणी ,उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद , श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया । सर्वप्रथम श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव राजेश संधू ने स्वागत भाषण दे अतिथियों का स्वागत किया ।तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों ओर सदस्यों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम के दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना से सेवानिवृत्त हुए सदस्यों का भी सम्मान किया गया । इस दौरान श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलू ,सचिव राजेश संधू ,कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा ,कार्यालय सचिव नामदेव ,संगठन सचिव सुमित धर ,मधुकर सीताप राव ,सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे ।