बीजापुर :- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का संदेश देते हुए जिले में 95118 का लक्ष्य रखा गया है। जिसे शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना है 10 फरवरी 2023 राज्य के समस्त ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर -किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाना है तथा मॉप अप दिवस 15 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाना है। जिसमें कार्यक्रम के दौरान छुटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराया जाना है जिससे कि बच्चों, किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया का रोकथाम बौधिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके ।

