गणेशपुर वार्ड क्रमांक 15 नगर पंचायत फिंगेश्वर मैं आयोजित पांच दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन।

फिंगेश्वर :- रामू राम साहू ने पहुंचकर सपरिवार पूर्णाहुति में भाग लिया साथ ही यज्ञ करता महाराज संत एवं महामंडलेश्वर श्री गोवर्धन शरण महाराज जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा सिर कट्टी आश्रम के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 108 श्री भुनेश्वरी शरण जी महाराज ने श्रीरामचरितमानस महायज्ञ का पूरे छत्तीसगढ़ में अलख जगाया और उसी पथ पर बढ़ते हुए महामंडलेश्वर श्री गोवर्धन शरण महाराज जी श्रीरामचरितमानस महायज्ञ के माध्यम से गांव गांव में लोगों को यज्ञ के माध्यम से सत मार्ग की ओर प्रेरित कर रहे हैं तथा ज्ञान एवं भक्ति का रास्ता बता कर लोगों को जागृत कर रहे हैं इस अवसर पर ग्राम के अलावा आसपास के अनेकों गांव से आए हुए सैकड़ों श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने पूर्णाहुति डाल कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की तथा ग्राम में भव्य ग्रुप से बरात निकालकर भगवान तथा संत जी को घर-घर भ्रमण कराया गया प्रतिदिन प्रातः से रामचरितमानस के मंत्रों के साथ एक तो होता था और आई हुए विद्वान साधु-संतों का प्रवचन श्रद्धालु लोग सुना करते थे रात्रि में पंडवानी तथा अन्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का भव्य आयोजन होता रहा यज्ञ करता महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण महाराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ पवन पवित्र धरा है जिसका नाता सीधा सीधा भगवान राम से रहा है क्योंकि उनके माता छत्तीसगढ़ की रही है साथ ही वनवास काल में सर्वाधिक समय भी भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में बिताया उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा कि आप सभी सत्य सनातन हिंदू धर्म का पालन करें किसी अन्य धर्म की धर्मांतरण की चक्कर में ना पड़े ।

अन्यथा आने वाले वंशज को काफी दुष्परिणाम झेलना होगा तथा कष्ट झेलना होगा साथ ही उन्होंने अनेक ज्ञान वर्धक बातें अपने प्रवचन के माध्यम से रखा तथा मनमोहक एवं भाव भरा भजन प्रस्तुत किया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू नगर पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष जगदीश यदु पूर्व सरपंच एवं एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्राकर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर संतराम ध्रुव कृष्णा ध्रुव हीरामन साहू रूप सिंह साहू अमीर राम ध्रुव कृष्णा ध्रुव शत्रुघ्न लाल सोनी कुमार राम ध्रुव भुवन लाल साहू जयराम साहू सुकालू राम साहू तीर्थ राम ध्रुव सोनू सोनी राजेश सोनी हीरामन ध्रुव सुंदर राम गणेशराम ध्रुव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।