हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, भूपेश सरकार के कार्यों का कांग्रेसी कर रहे हैं बखान।

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वाड्रफनगर विकासखंड के वीरेंद्रनगर से होते हुए मुरकौल तक हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाला, पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान किसानो, महिलाओं, छत्तीसगढ़ संस्कृति, खेलकूद एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे।

अभूतपूर्व कार्यों का जिक्र करते हुए, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार पर हमला बोले इस दौरान वाड्रफनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुषमा यादव, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा वाड्रफनगर विकासखंड के प्रभारी अशोक जायसवाल, बलरामपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विकास दुबे, जिला समन्वय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन देवनारायण मरावी, जोन प्रभारी रामनारायण जगते, सेक्टर प्रभारी दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष जियाउल हक अंसारी, रामदेव जगते, अश्विनी यादव (बाबा ) युवा कांग्रेस बलरामपुर, अर्जुन यादव, बलराम यादव, रामफल, उर्मिला पोर्ते ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस , शीला देवी, जनपद सदस्य, शिवकुमारी, राजाराम, संजीव यादव सेक्टर प्रभारी, ओमप्रकाश सोनी, कामाख्या यादव, उमेश यादव, राकेश कनौजिया, राजू कनौजिया, रामजन्म, बालकेश कनौजिया, सत्यम यादव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।