बलरामपुर :– छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 जनवरी से ताला लटक रहा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की माने तो प्रदेश में बनने वाली कांग्रेस की सरकार बनने से पूर्व कार्यकर्ताओं का वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण को लेकर वादा किया था परंतु सरकार बनने के 4 वर्ष बाद भी कार्यकर्ताओं का किसी भी तरह से मांग पूरा नहीं हो रहा है जिसको लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है और इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के सभी विकासखंडों के सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश स्तरीय आगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका संघ के आह्वान पर 23 जनवरी से बलरामपुर जिला मुख्यालय में संयुक्त रूप से आंदोलनरत हैं वही इस आंदोलन के विभिन्न चरणों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने मंच से प्रदेश की भूपेश सरकार से वादा निभाओ का नारा देते हुए फिल्मी गाने को गा कर सरकार को अपनी मांग को पूरा कराने पर जोर दिए हैं आगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की कुछ कार्यकर्ताओं ने फिल्मी गाना बोल तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो गा कर सरकार को वादा निभाने की मांग की हैइतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली एवं ताली बजा कर सरकार को जगाने का प्रयास किया है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के उन मासूम नौनिहालों के दर्द को बयां करते हुए कहा है कि “ कका अब तो छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के दर्द के जान ले, ओ मन के अरमान के पूरा करें बर आंगनबाड़ी केंद्र ला खुलवा दे और हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मन के वेतन ला बढ़ाए दे,, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई है। और सरकार से अपनी मांग को पूरा कराने का हर संभव प्रयास कर रही हैं ऐसे में देखना होगा कि प्रदेश की सरकार इन आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करती भी है या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आश्वासन के बाद वापस लौटेंगी ? वही इस संबंध में बलरामपुर जिला प्रोग्राम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जे आर प्रधान ने बताया कि सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं शासन स्तर पर हमें निर्देश प्राप्त हुए हैं उन निर्दोषों के परिपालन में कार्यवाही की जा रही है।

