सुआ नृत्य से बिखरी पुन्नी मेला कि छटा।

राजिम :- माघी पुन्नी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखला में नदी मंच क्रमांक 2 पर सुआ नृत्य, कमार नृत्य, राउत नाचा, पंडवानी, सतनाम मंगल भजन तथा रामायण की शानदार प्रस्तुति हुई। जिसे देखने के लिए सुबह 11 बजे से दर्शक शाम 5 बजे तक बैठे रहे। घुटकू नवापारा के द्रोपति नेताम ने संजीवनी माँ महिला मानस मण्डली ने रामकथा की अमृत रूपी गंगा बहा दी। मंदिर हसौद नवागांव के अमरसिंग भारती ने सतनाम मंगल भजन प्रस्तुत किया। कोसमबुड़ा गरियाबंद के निर्मलसिंग ने कमार आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी। शानदार वेशभूषा के साथ जैसे ही मंच पर सारे कलाकार उपस्थित हुए तालियों की जोरदार गडगडाहट हुई। शुक्लाभाटा धमतरी के जय गुरूदेव मण्डली के पंडवानी गायिका गंगाबाई मानिकपुरी ने कापालिक शैली पर कथा की प्रस्तुति दी। चम्पारण रायपुर के पुनाबाई ध्रुव ने अपने टीम के साथ सुआ नृत्य किया। तरिहरि नाना सुआ मोर से पुरा मंच दमक उठा। सेम्हरा रायपुर के चन्द्रहास साहू के राउत नाचा की प्रस्तुति देकर समा बाँध दिया। कलाकरों का सम्मान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र पंत, मनोज सेन, किशोर निर्मलकर द्वारा किया गया।