भंडारा में पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

राजिम :- छत्तीसगढ़ राज्य के गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के विशेष सहयोग एवं सांसद चुन्नीलाल साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू के मार्गदर्शन एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ रामकुमार साहू, डॉ महेंद्र साहू के नेतृत्व में साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति एवं नगर साहू संघ राजिम नयापारा के संयुक्त तत्वाधान में राजिम माघी पुन्नी मेला में राजिम माता भोग भंडारा में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन भजिया, बरा, कड़ही एवं उच्च क्वालिटी के चाँवल परोसा गया। मेला में आए हुए हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए भोग भंडारा का आयोजन समिति के उपाध्यक्ष होरीलाल साहू, कोपरा जिनेन्द्र साहू, कुरुद वैद्यराज ओमप्रकाश साहू एवं सदस्यों के द्वारा भंडारा में अपार जनसमूह इस आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ रामकुमार साहू, डॉ महेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, कुंज बिहारी साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, होरी लाल साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, लोकनाथ साहू, महासचिव श्याम साहू, डॉ लीला राम साहू, डॉ ओंकार, नगर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, सचिव राजू साहू, तरुण साहू, विष्णु साहू, ईश्वरी, मनीराम साहू, ओमेंद्र राम साहू, रमाकांत साहू, रायपुर झम्मन लाल साहू नंदकुमार साहू किशन साहू खरोरा जगत राम साहू साहू युवा प्रकोष्ठ के जिनेन्द्र साहू ओंकार साहू किशोर साहू रोशन साहू आशीष साहू अमित साहू मोहित साहू होरी लाल साहू प्रेम बाई साहू राम बाई साहू भावना साहू सरोज साहू एवं प्रसिद्ध बैजनाथ डॉक्टर ओम प्रकाश साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विदित हो कि राजिम माता भोग भंडारा के आयोजन के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था राजिम मांघी पुन्नी मेला के मेला प्रभारी एवं जिला गरियाबंद के कलेक्टर प्रभात मलिक एवं अनुविभागीय अधिकारी राजिम पूजा बंसल की विशेष सहयोग से तैयार किया गया है।