वार्ड नंबर 4 की पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन।

मनेंद्रगढ़ :- नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 4 की पार्षद जफरून निशा शाह ने कलेक्टर को शास. आ. जा.क. प्राथमिक शाला वार्ड नं. 10 ( नया 04 ) का उन्यन्न कर माध्यमिक विद्यालय किए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र मे उल्लेखित किया है कि मनेन्द्रगढ़ शहर के वार्ड नं. 04, 05 एवं 06 के गरीब विद्यार्थी उपरोक्त शाला मे विद्याध्ययन कर रहे हैं एवं आसपास के वार्डो में कोई भी माध्यमिक विद्यालय नहीं है।


जिससे वहां के बच्चों को अन्यत्र विद्यालयों में जो कि वहां से दूर पर स्थित है,जाकर आगे का माध्यमिक शिक्षा का अध्ययन करना पड़ता है। उक्त प्राथमिक विद्यालय में पर्याप्त कमरा एवं खेल का मैदान
मौजूद है। जहां पर प्राथमिक के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालय का संचालन भी हो सकता है। इसके लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की आवश्यकता भी नहीं होगी।
समय-समय पर स्थानीय अभिभावकों द्वारा इस विद्यालय के उन्नयन हेतु मांग की जाती रही है एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आवश्वासन
भी दिया जाता रहा है तथा पूर्व मे लिखित में भी शाला उन्नयन की मांग शासन को दी गई है। उन्होने कलेक्टर से अपील की है कि जनहित में शास.आ.जा.क. प्राथमिक शाला वार्ड नं. 10 (नया 04) मनेन्द्रगढ़ का माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किया जाए।