थ्रीडी कोस्टर झूला बना आकर्षण का केन्द्र गहरी खाई व झील के ऊपर से झूले का मिला रहा अनोखा आनंद।


राजिम।
 राजिम माघी पुन्नी मेला में लोग अपने हिसाब से घूमने का, खाने का, झुले का सहित अलग-अलग आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस बार मेले में विभिन्न प्रकार के झूले देखने को मिल रहा है। राजिम मेला में पहली बार थ्री डी कोस्टर झूला देखने को मिला। झुले के संचालक सूर्यप्रकाश साहू भखारा कुर्मातराई ने बताया कि बड़े-बड़े माॅल में आम आदमी नहीं जा सकते इसके लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। इसी से प्रभावित होकर इन्होंने इस झूले का निर्माण किया, ताकि आम आदमी भी इस झूले का आनंद उठा सके। उन्होंने बताया कि इस झूले के निर्माण में 3 से 4 लाख रूपए की लागत लगी है। इस झूले में प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम व हाईड्रोलिक पावर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अन्दर बैठने से लगता है कि हम किसी गहरी खाई व झील के ऊपर से झूले का आनंद ले रहे है। अब तक 27 गांवों मे अपने झुले का आनंद लोगों को दिला चुके है।